मेरे निधन के बाद भी यह पुतला लोगों को प्रेरित करेगा-मिल्खा सिंह

0

महान एथलीट मिल्खा सिंह ने आज यहां अपने मोम के पुतले का अनावरण करने के बाद कहा कि उनके निधन के बाद भी यह पुतला लोगों को प्रेरित करेगा। मिल्खा सिंह के पुतले को एक दिसंबर से दिल्ली में खुल रहे मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में लगाया जायेगा।

संग्रहालय के खेल क्षेत्र में लगने वाले पुतले में मिल्खा सिंह दौड़ते हुये दिखेंगे। इस मुद्रा (पोज) को 1958 के राष्ट्रीयमंडल खेलों से लिया गया है जिसमें वह विजेता रहे थे। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर 85 वर्ष के मिल्खा सिंह ने कहा, ‘‘ यह बड़ी बात हैं। मिल्खा सिंह शायद दो वर्ष और जिंदा रहे, लेकिन मेरे निधन के बाद भी यह पुतला लोगों को प्रेरित करेगा।’’

रोम ओलंपिक (1960) में बहुत थोड़े से अंतर से पदक चूकने वाले मिल्खा अपने मोम का पुतला बनने से भावुक है। उन्होंने कहा, ‘‘ मिल्खा सिंह अपने जीवन के आखिरी दिनों में है। जिस तरह मिट्टी का दिया बुझने से पहले सबसे ज्यादा प्रकाश करता है, उसी तरह उम्र के इस पड़ाव में मिले इस सम्मान ने मेरे दिल को छू लिया।’’

Previous articleआगामी 02 अक्‍टूबर को स्‍वच्‍छ भारत अभियान के रूप में मनाया जायेगा- कलेक्‍टर श्री जामोद
Next article15 अक्टूबर तक अपने अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित करें-संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here