मेहनत से भागे नही, अपने संस्कार, दृष्टिकोण और लक्ष्य को ध्यान में रख कर आगें बढें – कुलपति श्री दुरेहा

0

ग्वालियर – (ईपत्रकार.कॉम) |युवा कार्यक्रम एवं खेंल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा कर्मियों व स्वयं सेवको का 15 दिवसीय अभिमुखी प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ।

समापन कर्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति एलएनआईपीई श्री दिलीप दुरेहा ने विभिन्न जिलो से आये युवाओं का आव्हान किया कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगें वढें । मेहनत से भागे नही, अपने संस्कार, दृष्टिकोण और लक्ष्य को ध्यान में रख कर आगें बढें तभी इस प्रतियोगीयुग में सफल हो पायेंगें ।

कार्यक्रम की अघ्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने सुप्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन का उदाहरण देते हुए कहा कि आदमी की कीमत उसके अच्छे व्यवहार, आचरण, लगन व मेहनत से बनती है एवं आँकी जाती है। उन्होंने आनन्दम विभाग की गतिविधियों की जानकारी भी दी।

संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री डी डी शाक्यवार ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार की योजनाओं पर केन्द्रित पुस्तक ‘‘आगे आयें लाभ उठायें‘‘ का वितरण भी कराया।

नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर ने बताया कि इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, विदिशा के लगभग 40 युवाओं व स्वयं सेवको ने हिस्सा लिया।

सेवानिवृत जिला युवा समनव्यक श्री आर.डी.सिधंल ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र का उद्देश्य युवा मण्डलों का गठन एवं ग्रामीण विकास के अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन करना हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या श्रीमती उषा शर्मा ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम के अन्त में श्री तोमर द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किये गये एवं उपस्थित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री आर.एस.वर्मा भिण्ड ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री प्रतीक तिवारी, वीरेन्द्र गुर्जर, दिलीप हजेला, मनीष, आकाश प्रियंका, सुनील, रवि, पानसिंह, अरविन्द्र आदि युवा उपस्थित थे।

Previous articleहितग्राहीमूलक योजनाओं में वित्त पोषण की कार्यवाही शीघ्र सम्पादित हो इसके लिए विशेष रूचि लेकर योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण करें- कलेक्टर
Next articleराजस्‍व प्रकरणों के निराकरण सर्वोच्‍च प्राथमिकता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here