मैं खुद को बेहतर बनाना और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहता हूं-शाहिद कपूर

0

शाहिद कपूर का कहना है कि अभिनय के लिए उनका जुनून उन्हें लगातार अच्छा काम करने को प्रेरित करता है लेकिन साथ उनका मानना है कि एक अभिनेता के लिए बेमतलब के जोखिम उठाना भी बेतुका है। ‘इश्क विश्क’, ‘विवाह’ जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले शाहिद को ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली।

अभिनेता ने कहा, ‘‘जोखिम उठाना और अलग-अलग तरह के काम करना बेतुका है लेकिन वहीं दूसरी ओर खुद को हर सयम बेहतर बनाने की भी आवश्यकता है। आज के दौर में दर्शक विभिन्न तरह की चीजें देखना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को बेहतर बनाना और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहता हूं। मैं ऐसी कहानियां बयां करना चाहता हूं जो नई हैं, अलग हैं और कला से समझौता किए बिना भी रोमांचक हो। यह एक मुश्किल संयोजन होगा।’’

बता दें शाहिद कुछ दिन पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी दो साल की एक बेटी मीशा कपूर भी है। उन्होंने अपने बेटे का नाम जैऩ कपूर रखा है। शाहिद की आने वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है।

Previous articleइस विभाग में 10वीं पास के लिए निकली है जॉब्स, जल्द करें आवेदन
Next articleअगर आप भी थायराइड की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे