‘मैं सिर्फ रील हीरो, आप हैं असली हीरो’-अक्षय

0

बॉलिवुड के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने मंगलवार सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप में पहुंच कर जवानों का हौसला बढ़ाया. अक्षय ने इस मौके पर कहा कि वो तो सिर्फ रील लाइफ के हीरो हैं, रीयल लाइफ के असली हीरो आप जवान हैं.

संबंधित खबरें

अक्षय की अगली फिल्म की तस्वीरें लीक, देखकर डर जाएंगे आप
करण जौहर के साथ अगली कॉफी पीएंगे अक्षय-ट्विंकल, सामने आया प्रोमो
‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ के सेट से अक्षय ने शेयर की ये खास तस्वीर
अक्षय ने सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी. अक्षय ने कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि उन्हें जवानों से मिलने का मौका मिला है. अक्षय ने कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि आप जवान हैं तो हम हैं, आप हैं तो हिंदुस्तान है.’ अक्षय ने कहा, मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री और पूरे हिंदुस्तान की ओर से आप सभी जवानों का शुक्रगुजार हूं.

अक्षय को अपने बीच पाकर जवान भी उत्साहित दिखे. अक्षय ने माइक से ही कहा कि वो जवानों के बीच जाकर सबसे हाथ मिलाना चाहते हैं.

अक्षय ने यह भी कहा कि देश में बहुत से लोग हैं जो हमारी सेनाओं की मदद करना चाहते हैं क्यों ना इसके लिए एक ऐप बनाया जाए?

Previous articleजीत के बाद बोले- विकास दर दोगुनी करेंगे, दुश्मनों से भी करेंगे दोस्ती
Next articleप्रधानमंत्री का 500 और 1000 के नोट बंद करने का फैसला ऐतिहासिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here