मैच जीतने के बाद बोले धोनी- लो स्कोरिंग मैच कोई पसंद नहीं करता

0

कोलकाता के खिलाफ सात विकेट से मैच जीतने के बाद आईपीएल की प्वाइंट टैली में पहली पोजीशन पर आकर खुश सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि मैं यहां लंबे समय से हूं। दर्शकों की भीड़ सीएसके को प्यार करती है। यह एक विशेष संबंध है और उन्होंने मुझे अपनाया है। ब्रावो को खोने से हमें टीम संयोजन में थोड़ी मुश्किल हुई थी। मुझे नहीं लगता कि टी-20 को देखते हुए हम ऐसी पिचों पर खेलना चाहिए। इन पिचों पर बहुत कम स्कोरिंग मैच होते हैं।

धोनी ने इसके साथ ही भज्जी के खेल को सराहा। उन्होंने कहा कि भज्जी ने फिर से बढिय़ा प्रदर्शन किया। इसके अलावा ताहिर के तो क्या कहने। मैं तो उनपर गिरता जा रहा है। उन्होंने क्या काम किया है। उन्हें मुझ पर भरोसा है। मुझे एक अच्छा फ्लिपर फेंकने वाला गेंदबाज मिला है। वह ऐसे व्यक्ति है जिन्हें यह बता दिया जाए कि इस क्षेत्र में इस गति के साथ गेंदबाजी करनी है तो वह ठीक वैसे ही करते हैं।

Previous articleभारत में लॉन्च हुए Huawei P30 Pro और P30
Next articleफिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को सेंसर बोर्ड ने दिया U सर्टिफिकेट ,11 अप्रैल को होगी रिलीज