मोदी सरकार को ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ बताने पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, कहा- ‘चिंदी चोर हैं चिदंबरम’

0

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें चिंदी चोर बताया है। गुरुवार को चिदंबरम ने डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत के 10 स्थान गिरने पर कहा था कि सत्ता में बैठे लोग ही असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।

प्रधान ने कहा कि चिदंबरम हाल ही में चोरी के आरोप में जेल से वापस आए हैं। देश जानता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किस प्रकार काम किया था। चिंदी चोरी करने वाले चिदंबरम जैसे लोगों को हमेशा उनसे समस्या होती है, जो नियम-कानून का पालन करते हैं।

गौरतलब हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकतंत्र सूचकांक में भारत के 10 स्थान लुढ़कने को लेकर गुरुवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है और सत्ता में बैठे लोग असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया था कि भाजपा लोकतंत्र सूचकांक में 10 स्थान लुढ़क गया। पिछले दो साल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजदीकी नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जनता है कि लोकतंत्र को कुचला गया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है। जो लोग सत्ता में हैं वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं। चिदंबरम ने कहा कि भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है उससे दुनिया सशंकित है। हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए।

चिदंबरम ने आरोप लगाया था कि सरकार देशी की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। पिछले दो साल में लोकतांत्रिक मूल्यों में काफी गिरावट आई है। राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति बता देगा कि कैसे लोकतंत्र को कुचला गया। भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है, उससे दुनिया सकते में है। इससे हर देशभक्त को चिंतित होना चाहिए।

Previous articleJ&K: श्रीनगर में CRPF दस्ते पर आतंकी हमला, एक जवान बुरी तरह जख्मी
Next articleभारत की आर्थिक सुस्‍ती अस्‍थायी, आगे सुधार की उम्‍मीद: IMF चीफ