मोर के एक पंख से खत्म करें अपनी सभी समस्याएं

0

मोर एक सुन्दर पक्षी होता है जिसको सभी पसंद करते हैं, पर क्या आप जानती हैं कि मोर का मात्र पंख आपकी तथा आपके घर के सदस्यों की किस्मत को चमका सकता है। आज हम आपको यहां इस बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। हिंदू धर्म में मोर के पंख को पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसको अपने घर में रखने पर घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। यदि आप इसको अपने घर में सही दिशा तथा सही स्थान पर रखेंगी तो यह आपके घर की बहुत सी समस्याओं का निवारण कर देगा। आइये अब हम आपको विस्तार से बताते हैं मोर पंख के ये उपाय।

1 – कई बार आपके बहुत से काम होते होते रुक जाते है या लंबे समय तक रुके रहते है। ऐसे में यदि आप अपने घर के बेडरूम की पूर्वी-दक्षिण दिशा में मोर का पंख लगाती हैं तो आपके अटके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बनने लगते हैं।

2 – यदि आप अपने घर अथवा दूकान की दक्षिण पूर्वी दिशा में मोर के पंख को स्थापित करते हैं तो आपके घर तथा व्यापारिक स्थल पर कभी पैसे की कमी नही होती है।

3 – आप यदि अपने घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगाकर उनके नीचे भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा या चित्र को स्थापित करते हैं तो आपके घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।

4 – यदि आप हर समय अपने पास मोर का पंख रखेंगी तो हर कार्य में आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके राहू के दोष भी समाप्त हो जायेंगे।

5 – आप किसी भी शुभ दिन मोर का एक पंख लेकर घर के किसी ऐसे स्थान पर लगा दें जहां पर आने जानें वाले लोगों की नजरें सबसे ज्यादा पड़ती हों। असल में मोर का पंख नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है। अतः आप इसको ऐसे स्थान पर लगाएं जहां से यह सभी को नजर आये। मोर के पंख के ये उपाय न सिर्फ आपका बल्कि आपके घर के सदस्यों के जीवन में भी समृद्धि लाएंगे। ये उपाय आप अपने घर पर किसी भी शुभ दिन से शुरू कर सकती हैं।

Previous articleभारतीय कम्पनी ने लॉन्च किया इंफ्रारेड थर्मामीटर
Next articleघर पर बनाए झटपट बनने वाली झाल मुरी रेसिपी