म्यांमार ने रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए जिंदगी बदतर बना दी : अमेरिका

0

अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने म्यांमार की सरकार पर रोहिंग्या मुस्लिम के लिए जिंदगी को ‘मौत की सजा’ बना देने का आरोप लगाया है.हेली ने द एसोसिएटेड प्रेस और अन्य समाचार संगठनों की सामूहिक कब्र वाली रिपोर्टिंग का हवाला देते हुए यह आरोप लगाए.उन्होंने सुरक्षा परिषद में बुधवार को अपने भाषण की शुरुआत बांग्लादेश में रह रहे म्यांमार के एक शरणार्थी नूर कादिर द्वारा बताए गए अनुभव से की.

कादिर ने बताया था कि वह म्यांमार के सैनिकों के हमले से कैसे बचे और छह दिन के बाद उन्होंने पाया कि उनके दोस्तों के शव ‘सामूहिक कब्रों’ में दफन हैं.

अमेरिकी राजदूत ने कहा, म्यांमार नियमित रूप से नरसंहार और सामूहिक कब्र की बात को नकारते हुए ‘आतंकवाद’ से लड़ने का दावा कर रहा है.उन्होंने कहा, कादिर ने उस दिन जो देखा, उससे साफ है कि सेना जानती थी कि वह गलत कर रही है और वह यह भी नहीं चाहती थी कि दुनिया इस बात को जानें.

हेली ने रॉयटर्स के दो संवाददाताओं द्वारा खोजे गए ‘अन्य नरसंहार और सामूहिक कब्र’ के सबूत का भी हवाला दिया. ये दोनों संवाददाता अभी जेल में हैं.

Previous articleअरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दोरा:आने वाले दिनों में यहां ऐसा प्रकाश फैलेगा कि पूरा देश देखेगा-PM मोदी
Next articleपुलिस में भर्ती की सपना देख रहे युवाओं के लिए यहाँ निकली है पुलिस में भर्तियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here