युवाओं को बदनाम करने वालों को सिखाएं सबक-नरेंद्र मोदी

0

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा-अकाली गठबंधन का चुनावी अभियान तेज हो गया। शुक्रवार को रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, पंजाब से देश का माथा उंचा होता है। पंजाब की आन-शान पर दाग लगाने की कोशिश की जा रही है। मोदी ने कहा, पंजाब के युवकों को बुरा-भुला कहा जा रहा है। मोदी ने सवाल किया, क्या राजनीति इतने नीचे स्तर पर चली जाएगी? प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि नशे के नामा पर पंजाब के नौजवानों की छवि खराब की जा रही है। ऐसे लोगों को पंजाब के लिए ऐसी सजा दीजिए ताकि कोई फिर से पंजाब से उंगली न उठाए।

अब विकास की राजनीति
मोदी ने कहा, देश ने विनाश की राजनीति 70 साल तक देखी है। करनी है तो विकास की राजनीति करो। हमने वन रैंक वन पेंशन को सुलझाया। उन्होंने 48 साल तक लटका कर रखा। कुछ लोग बहुत परेशान हैं। उनकी 70 साला की कमाई डूब रही है। जो लूट-लूट के जमा किया वो खतरे में पड़ गया। पीएम ने कहा, तीन महीने क्या-क्या जुल्म हुए हैं मुझ पर, क्योंकि मैं भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा हूं, लेकिन ये मोदी है- जुल्म के सामने नहीं झुकता।

सिंधु का पानी पाकिस्तान नहीं पंजाब को मिलेगा
मोदी ने कहा, सिंधु नदी का पानी जो पाकिस्तान चला जाता है, हिंदुस्तान के हक़ का पानी हम लाएंगे और पंजाब के धरती को देंगे।

बादल का उसूल हिन्दू-मुस्लिम एकता
मोदी ने कहा, पंजाब ने आतंकवाद का दौर देखा है, एक से एक बुरा दौर देखा, पर कभी सामाजिक समरसता पर असर नहीं पड़ा। हिंदू-सिख एकता पर असर नहीं पड़ा। किसी ने भी बुरे से बुरे हालात में पंजाब के हालात पर दाग लगाने का प्रयास नहीं किया था। आज पंजाब को दलदल में खड़ा किया जा रहा है। पंजाब के स्वाभिमान के लिए काम करने वालों को चुनाव में जिताए। मोदी ने बादल को हिंदू-सिख एकता के उसूल पर चलने वाला नेता भी बताया।

सत्ता के बिना छटपटा रही है कांग्रेस
मोदी ने कहा, कांग्रेस महीनों तक गांव-गांव रथ लेकर गई (यूपी में) और समाजवादी पार्टी को खूब कोसा। लेकिन उन्होंने देखा जनता स्वीकार नहीं कर रही है। कांग्रेस खुद को बचाने के लिए आज चुनाव के अंदर कैसे भी करके – कुछ दे दो, इस हाल से गुजर रही है। कांग्रेस एक बीती हुई बात है। आख़िरी सांस पर अपना गुजारा करने वाला दल है। फिर उन्होंने (कांग्रेस) परिवार (SP) में फूट है यहां अपनी मुंडी डाल लो। ये (कांग्रेस) सत्ता के बिना ऐसे छटपटा रहे हैं जैसे पानी के बिन मछली छटपटा रही हो। कांग्रेस का रंग क्या है, रूप क्या है, राह क्या है…पता ही नहीं चल रहा है कुछ।

डूब चुकी है कांग्रेस की नाव
जो नाव (कांग्रेस) डूब चुकी है, जिस नाव में कुछ बचा नहीं है, क्या पंजाब के लोग ऐसी नाव में कदम रखने का सोचेंगे। मोदी ने कहा, पंजाब प्रकाश सिंह बादल को दोबारा मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है। उन्होंने हमेशा पंजाब के लिए काम किया।

कांग्रेस की राजनीति बांटो और राज करो
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री और अकाली दल चीफ प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की राजनीति ही बांटो और राज करो की रही है। पंजाब में उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए बादल ने कहा, पंजाब को इतना ज्यादा प्यार करने के लिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत आभार। जालंधर रैली में भाजपा-अकाली नेताओं ने तलवार भेंटकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

अगर आपको न्यूज़ अच्छी लगी तो नीचे वाले ऐड पर एक बार जरूर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें |

Previous articleजानिए क्या होगा बिना अंडरवियर के जींस पहनने से
Next articleकोहरे व सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here