यूनिफॉर्म सिविल कोड: शिवसेना ने कहा-विरोध की परवाह न करें BJP, हम आपके साथ

0
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की हमेशा आलोचना करने वाली एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना इस बार पार्टी के साथ खड़ी नजर आई। शिवसेना ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपना मजबूत समर्थन देते हुए कहा कि विरोधियों की परवाह किए बिना इस कानून को लागू करने की फाइल आगे बढ़ाएं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सरकार को आगे बढ़ना चाहिए और इस राष्ट्रीय महत्व के काम को सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।शिवसेना ने हिंदुओं और मुसलमानों के विषय में तमाम बातें रखते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड को वक्त की बहुत बड़ी जरूरत बताया है। साथ ही शिवसेना का भी यह स्पष्ट मानना है कि कानून बनना चाहिए। एक ही देश के नागरिकों पर अलग-अलग कानून लागू नहीं होना चाहिए।

Previous articleप्रेग्नेंसी में भी इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी करीना
Next articleसुबह जल्दी उठने के ये फायदे क्या आप जानते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here