ये एंजल मेरे लिए है बहुत स्पेशल-विन डीजल

0

ई-पत्रकार-हॉलीवुड एक्टर विन डीजल गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचे। शाम को उन्होंने दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर डीजे करुसो के साथ ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात की। इस इवेंट के दौरान विन ने ये साफ कर दिया कि वो अपनी को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बहुत पसंद करते हैं। विन ने दीपिका की खूब तारीफ की।

विन ने कहा, ‘मैं 4 साल से दीपिका के साथ काम करना चाहता था।’ सिर्फ इतना ही नहीं विन ने दीपिका को ‘क्वीन’ और ‘एंजल’ भी कहा। विन ने ये भी कहा, ‘दीपिका बेहद स्पेशल हैं। इसका अंदाजा आप मेरी फेसबुक प्रोफाइल से लगा सकते हैं।’

दीपिका ने भी विन की तारीफ करते हुए कहा कि जब वो पहली बार विन से मिली थी तो वह उन्हें देखकर चौंक गई थी। उन्होंने कहा, जब मैं विन से पहली बार मिली थी तब मैंने उन्हें कहा था कि वो टेडी बीयर की तरह लगते हैं। बता दें कि दीपिका ने ये भी खुलासा किया कि इससे पहले भी दोनों साथ काम करने वाले थे, लेकिन वह प्रोजेक्‍ट काम नहीं कर सका।

बता दें कि ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 14 जनवरी को पहले इंडिया में और फिर 20 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका, ‘सेरेना’ का किरदार निभा रही हैं जो असल में जेंडर केज का फीमेल वर्जन है।

Previous articleकुंबले बोले, धौनी ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ किया ऐसा व्यवहार
Next articleजब राबड़ी CM बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है: अनुपम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here