ये सपना पूरा करने के लिए पैसे नहीं है: शाहरुख खान

0

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। शाहरुख ने ख्वाहिश जाहिर है कि वह महाभारत को बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं, लेकिन अपना सपना पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं है।

शाहरुख ने कहा,”मैं चाहता हूं कि मैं महाभारत पर फिल्म बनाऊं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं बिना किसी की मदद के इसे बना पाऊंगा। इसके लिए मैं इण्डियन प्रोड्यूसर्स से बात करूंगा और अगर फिर भी कुछ नहीं हो पाया तो मैं इंटरनेशनल प्रोड्यूसर्स से इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की अपील करूंगा।”

शाहरुख का मानना है कि इंडियन प्रोड्यूसर्स और इंडियन फिल्मों का मार्केट काफी सीमित है तो ऐसे में इंटरनेशनल प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है।

Previous articleअंजीर करें कई बीमारियों का इलाज
Next articleटॉप्स सूची से बाहर करना सही फैसला: सुशील कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here