रतन टाटा ने अब एक चाय कंपनी में किया निवेश

0

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने चाय कंपनी, टीबॉक्स में निवेश किया है. गौरतलब है कि उन्होंने हाल ही में वैश्विक स्तर पर कई स्टार्टअप में निवेश किया है. टाटा ने इस स्टार्टअप में कितना निवेश किया है इसका खुलासा नहीं किया गया है.

टाटा के सहयोग से टीबॉक्स बनेगी ग्लोबल ब्रांड
टीबॉक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी कौशल डगर ने कहा कि हम टाटा के विचार और कारोबारी सूझ-बूझ की प्रशंसा और आदर करते हुए बड़े हुए हैं जिससे टाटा समूह वैश्विक स्तर पर पहुंचा. चाय उद्योग में उनके प्रत्यक्ष अनुभव और संरक्षण से टीबॉक्स को भारत का पहला वैश्विक चाय ब्रांड बनने में मदद मिलेगी.

टाटा हैं सक्रिय निवेशक
टाटा सन्स के मानद अध्यक्ष स्टार्टअप में सक्रियता से निवेश करते रहे हैं चाहे ई-कॉमर्स हो या टैक्सी ऑपरेटर कंपनियां. उन्होंने स्नैपडील, कार्या, अर्बन लैडर, ब्ल्यूस्टोन, कार देखो, सबसे टेक्नोलॉजीज, जियोमी और ओला में निवेश किया है.

ऐसी कंपनियों पर आता है टाटा का दिल
गौरतलब है कि रतन टाटा ने हाल ही में कहा था कि वह उन्हीं नए विचारों वाली कंपनियों में निवेश करते हैं जो उन्हें उत्साहित करते हैं. टाटा अब तक 20 से अधिक नए विचारों वाली कंपनियों (स्टार्ट अप) में निवेश कर चुके हैं. टाटा ने स्टार्टअप्स को युवा भारत की रचनात्मकता और अभिनव प्रयोग का मूर्त रूप बताते हुए कहा कि वह उन्हीं नए उद्यम में निवेश करते हैं जिनके विचार उन्हें आकर्षित करते हैं और संस्थापकों के नए विचार उन्हें अच्छे लगे हैं.

Previous articleSC ने अरूणाचल पर दिया केन्द्र सरकार को नोटिस, मांगा जवाब
Next articleWhatsApp में मिलेगा फेसबुक एकाउंट ऐड करने का ऑप्शन, मैसेज होंगे ज्यादा सिक्योर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here