रतलाम को 6 करोड़ 8 लाख रुपए आवंटित करने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने जताया आभार

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के 374 नगरीय निकायों एवं 5 छावनी परिषदों को शनिवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से 330 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इस अंतरण से रतलाम को 6 करोड़ 8 लाख रुपए का आवंटन मिला है,जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने इस आवंटन के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना है।

विधायक श्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित राशि से राशि से नगर निगम पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, सीवरेज कार्य, सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, अधोसंरचना विकास, गंदी बस्ती विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अग्निशमन सेवाओं आदि से संबंधित कार्य करा सकेगी। रतलाम में इससे कई कार्य पूरे होंगे। प्रदेश में श्री चौहान के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद रतलाम नगर निगम को इतनी बड़ी राशि का पहली बार आवंटन मिला है। इससे कोरोना संकट के चलते शहर के विकास की गति पर जो असर पड़ा था, उसे दूर किया जा सकेगा।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया दो कोयला खदानों का बटन दबाकर शुभारंभ
Next articleजानिए क्यों नहीं बजाया जाता भगवान शिव की पूजा में शंख