रतलाम जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव के 8 मरीज

0

पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने के अंतिम दिन की शाम को कोराना वायरस का कहर मध्यप्रदेश के रतलाम में सामने आया। यहां पर एक ही दिन में 6 पाजिटिव सामने आए है। इसमे एक मरीज की रिपोर्ट सुबह सामने आई थी, जबकि शेष पांच की देर शाम को आई। इस प्रकार अब तक शहर में कुल 8 कोरोना के पॉजिटिव सामने आ गए है। इसके बाद अब निर्णय लिया गया है कि अधिक छूट नहीं दी जाएगी। अब जरुरत है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को कोरोना के कहर से बचाने के लिए घर में ही रहे। इसमे भी 50 वर्ष से अधिक उम्र के परिवार सदस्यों के अतिरिक्त ध्यान रखने की जरुरत है। रतलाम जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई आठ। लोहार रोड स्थित मृतक के जनाजे में शामिल तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए।

रात दो बजे शुरू हुई सर्चिंग
देर रात 6 नमूने की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिक सतर्क हो गया। रात करीब 2 बजे बाद से संक्रमित क्षेत्र में जांच का कार्य शुरू किया गया। अब बुधवार सुबह से एक एक घर में जांच का कार्य शुरू होगा।

बता दे 8 अप्रैल को लोहार रोड व 11 अप्रैल को मोचीपुरा क्षेत्र को कंटेलमेंट क्षेत्र घोषित किया है। इन सब के बीच मंगलवार को 7 अतिरिक्त नमूने लिए गए है। इसमे स्वास्थ्य विभाग के वो कर्मचारी शामिल है जो कंटेनमेंट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गए है। रतलाम जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई आठ। लोहार रोड स्थित मृतक के जनाजे में शामिल तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए।

1. मंगलवार को पहली पाजिटिव रिपोर्ट इंदौर में पढऩे वाले किशोर की आई। वह इंदौर से रतलाम लाकर दफनाए गए
मृतक का बेटा है। परिवार के अन्य सदस्यों की फिलहाल स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
2. बोहरा बाखल के करीब सैफी मोहल्ला में रहने वाले 64 वर्ष के एक वृद्ध की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
3. कंटेनमेंट क्षेत्र मोचीपुरा के पास रहने वाली 22 वषीर्य एक युवती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
4. जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक 62 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
5. नागदा निवासी 2 व्यक्ति जो रतलाम में जिला अस्पताल आए थे, उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

Previous articleउज्जैन शहर के गांधी नगर को कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया
Next articleमुंबई की सड़कों पर उतरे मजदूर, उत्तर प्रदेश में मचा सियासी घमासान