रवि शास्त्री ने कहा कि 2-3 गेंदों से तय हो जाता जीत-हार का सफर

0

भारत और न्यू जीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच में भारतीय टीम को 6 रनों से जीत मिली। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री काफी खुश नजर आए। शास्त्री ने मैच के बाद कहा कि यह बहुत कड़ा मुकाबला था। उन्होंने जीत का श्रेय अपनी टीम को दिया।

शास्त्री ने कहा, ‘हमें यह पता था कि 8 ओवर में 65 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इतने छोटे फॉर्मेट में 2-3 गेंदें ही काफी मायने रखती हैं। शास्त्री ने कहा कि फील्डिंग के दौरान टीम में काफी जोश था। हमें उम्मीद थी कि हम न्यू जीलैंड को रोक सकते हैं।’

शास्त्री ने कहा कि यह जीत इसलिए भी काफी मायने रखती है क्योंकि यह बड़ी टीम के खिलाफ हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि न्यू जीलैंड एक मजबूत टीम है और टी20 में उसके खिलाफ यह जीत भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी।

Previous articleT-20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
Next articleपद्मावती : राजस्थान के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं -राजकुमारी दीया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here