राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, PM मोदी ने दुख जताया

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी (75) का सोमवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सैनी को कुछ ही दिन पहले नयी दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि भाजपा नेता के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने सैनी के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई है। फेफड़ों में संक्रमण के चलते यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए सैनी को दो दिन पहले ही नयी दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया था ।

सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था और वह भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान मोर्चा से भी जुड़े़ रहे। वह चार अप्रैल 2018 को राज्यसभा सांसद चुने गए। पिछले साल जून में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था । उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व छह बेटियां हैं।
मदनलाल सैनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। गहलोत ने कहा, “मदन लाल सैनी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति दे।

Previous articleनेहरू से सीखिए मोदी जी, प्रज्ञा पर एक्शन लीजिए-गुलाम नबी आजाद
Next articleअभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार-कांग्रेस