राज्यपाल द्वारा होली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ

0

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से होली का त्यौहार स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परम्परानुसार पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Previous articleवास्तु के अनुसार अलमारी के अंदर कभी ना रखें चीजें वरना हो सकता है नुकसान
Next article22 मार्च 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन