राज्यपाल ने गुरूनानक जयंती पर दी शुभकामनाएँ

0

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरूनानक जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरूनानक देव ने विश्व में शांति,एकता और सदभाव का संदेश दिया।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि उनकी शिक्षा, संदेश और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। राज्यपाल ने गुरूनानक जयंती पर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Previous articleपाकिस्तान: कराची में चीनी काउंसलेट के पास ब्लास्ट और फायरिंग, मुठभेड़ जारी
Next articleभारत में Asus ने लांच किए नए गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप