राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2017 का दिन

0

 

Aries (मेष):

पॉजिटिव – नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिशें सफल होंगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए आप बहुत उत्सुक हो सकते हैं। जरूरी काम निपटाने का ध्यान रखें। ऑफिस में नए दोस्त भी बन सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। कुछ कामकाज में फायदा मिलेगा। पैसा निवेश करने के लिए मन में कई तरह के सवाल आएंगे। अपनी वाणी से सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। कोई मामला आप निपटाना चाहते हैं तो सीधी बात करके मामला सुलझाएं या फिर एक-दो दिन के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। अपने आप सुलझ जाएगा।

नेगेटिव – मन की हर बात कहने से बचें। किसी की बुराई कर के आप खुद ही फंस सकते हैं। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। सेहत में गिरावट होगी। बिजनेस में नया निवेश करने से बचें। कानूनी झंझट से भी दूर रहें। दुश्मनों से नुकसान हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं – हनुमान जी के दर्शन करें।

लव– लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को किसी से आकर्षण महसूस होगा।

करियर– आपका ध्यान बिजनेस में किसी नई चीज पर जाएगा, लेकिन नया निवेश न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। उम्मीद से दुगना परिणाम मिल सकता है। स्टूडेंट बिना परेशान हुए भी सफल हो सकते हैं।

हेल्थ- सेहत अच्छी नहीं रहेगी। थकान और आलस्य के साथ सिर दर्द भी हो सकता है।

Taurus (वृष):

पॉजिटिव – उन बातों पर विचार करें जो आपके लिए काम की है। दोस्तों और सामाजिक कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान जरूर दें। अपने कामकाज पर पूरा ध्यान रखें। कोई ऐसी बातचीत भी आज शुरू हो सकती है, जो आने वाले दो-तीन दिन तक चलेगी। आपकी उम्मीदें बढ़ जाएंगी। उत्साह भी बढ़ेगा। बिजनेस के लिए यात्रा होगी। कोई राज की बात पता चल सकती है। दोस्त के लिए कोई गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। मौजूदा कामकाज आज निपटा लें। किसी खास काम के नतीजे के लिए समय का इंतजार करना होगा। शारीरिक और मानसिक तनाव में भी राहत मिलेगी। कारोबारी क्षेत्र में समस्याएं खत्म हो जाएंगी। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें।

नेगेटिव – नया झंझट मोल लेने से बचें। कामकाज और बातचीत को गोपनीय रखें। फालतू बातों में समय खराब करने से बचें। आपके पास समय की कमी रहेगी। दिन भर भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। कोई काम जल्दबाजी में करने से भी बिगड़ सकता है। किसी से न कहने वाली बात भी आज आप सार्वजनिक कर सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं – अपोजिट जेंडर वाले को फ्रूट जूस पिलाएं।

लव- पार्टनर को सम्मान दें। रिश्ते बनाए रखने के लिए पार्टनर को सहयोग देना जरूरी है।

करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। मेहनत से काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी। किसी को उधार पैसा न दें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। गेस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है।

Gemini (मिथुन):

पॉजिटिव – काम करते-करते निवेश की योजना भी बन सकती है। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए काम भी आज पूरे होंगे। नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें। आपका मन सकारात्मक रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से चलते-फिरते मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास है। ये मुलाकात आपके फेवर में हो सकती है। आने वाले दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए भी बहुत अच्छे रहेंगे। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे। कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित होंगे और धन लाभ भी होगा। आपका साहस और उत्साह भी बढ़ेगा।

नेगेटिव – आज आप आर-पार का फैसला करने से बचें। कामकाज में किसी से विवाद होने के योग हैं। सावधान रहें। जिम्मेदारियों का बोझ भी रहेगा। खर्चा और बढ़ भी सकता है। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक नुकसान हो सकता है। यात्राओं में भी पैसा खर्च होता रहेगा। कुछ लोग आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। आप स्वयं भी सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं – गणेश मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।

लव- पार्टनर से बेकार बहस भी हो सकती है।

करियर- किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम है, तो खुशी-खुशी जाएं। आपकी यात्रा सुखद होगी। स्टूडेंट्स के लिए भी परेशानी वाला समय हो सकता है।

हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। किसी तरह की एलर्जी से परेशानी रहेगी।

Cancer (कर्क):

पॉजिटिव – किस्मत की मदद से रूटीन काम भी समय से पूरे होंगे। पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। पैसों की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उसे सुलझाने के लिए आपको थोड़ा समय भी देना पड़ेगा। थोड़ा विचार-विमर्श भी करना होगा। आपके काम की तारीफ हो सकती है। धैर्य रखें। किसी महिला दोस्त के सहयोग से कामकाज पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ेगा। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में फायदा होगा।

नेगेटिव – परिवार के मामलों में उलझन हो सकती है। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। ऑफिस में कामकाज को लेकर आप थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। आज जो बदलाव हो रहे हैं उनको आप एकदम अपना नहीं सकेंगे। आधी-अधूरी और बेतुकी बातों में पड़ने से बचें। हर काम आपकी इच्छानुसार नहीं हो सकेगा। थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। आज आप जोश में आकर कोई डिसीजन न लें तो ही अच्छा है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं – नहाने के पानी में बूंद गुलाब जल डालकर नहाएं।

लव- लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी भी मामले में लापरवाही न करें।

करियर- किस्मत का साथ मिलेगा। समय का सदुपयोग होगा और बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिलेगा। कम मेहनत में अच्छी सफलता भी मिलेगी।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।

Leo (सिंह):

पॉजिटिव – पार्टनर के साथ संबंध सुधारने की कोशिश होगी। सफलता मिल जाएगी। अचानक होने वाले घटनाक्रमों पर पूरा ध्यान दें। कोई दोस्त या पुराना साथी आपको काम की जानकारी दे सकता है। जिससे आप परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। फालतू के विवादों से बच जाएंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। भगवान पर भरोसा रखें। कुछ ऐसे काम हो जाएंगे जिनसे आपको मानसिक शांति और हल्कापन भी महसूस होगा।

नेगेटिव – जो बदलाव हो रहा है, उसका विरोध करने से बचें। पुरानी गलतियां भी दोहराने से बचें। दूसरों की जरूरतें पूरी करने और परेशानियों को निपटाने में सावधानी रखें। आप खुद भी उलझ सकते हैं। बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी। पैसों को लेकर कोई उलझन भरी स्थिति भी आज बन सकती है। उसमें आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी काम या सेहत से जुड़े मामले को लेकर आप दुविधा में भी पड़ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में कुछ भी नया काम करने से बचें। परेशानी भरा दिन भी हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं – पानी में शक्कर और नमक मिलाकर पिएं।

लव- लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा, प्यार मिलेगा।

करियर- नौकरी और बिजनेस वालों को अचानक फैसले लेने पड़ सकते हैं। बड़े फैसले भी सावधानी से लें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

Virgo (कन्या):

पॉजिटिव – अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। कोई खास और अच्छा काम भी हो सकता है। मौज-मस्ती की इच्छा होगी। समझौते और धैर्य का मन बना कर चलें। बहुत सारा काम दूसरों के लिए भी करना पड़ सकता है। आप मेहनती हैं और मन लगा कर काम करेंगे। सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें। नए-पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे। अतिथि सत्कार का फायदा भी होगा। कोई पुराना मामला फिर से उठ सकता है।

नेगेटिव – कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। आप थोड़े बेचैन हो सकते हैं। कुछ लोग आपको परेशान भी करेंगे। आसपास के कुछ लोग आप पर दबाव बनाने की भी कोशिश कर सकते हैं। आज आप जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। सावधान रहें।

क्या करें और क्या नहीं – 11 बार ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलें।

लव- किसी को लव प्रपोजल दे सकते हैं। अपोजिट जेंडर में मन भटकेगा। लव लाइफ से जुड़े कुछ खास फैसले भी हो सकते हैं।

करियर- बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। निवेश के नए मौके भी मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

हेल्थ- सेहत पहले से ठीक रहेगी। दर्द और बेचैनी में थोड़ा आराम भी मिलेगा।

Libra (तुला):

पॉजिटिव – दिन भर तरह-तरह के विचारों में आप उलझे रहेंगे। नई योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र संबंधित किसी नई योजना पर भी काम शुरू होगा। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आसपास के कुछ लोग आप पर डिपेंड रहेंगे। लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा। संबंध भी और मधुर हो जाएंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा। आज किए गए कामों का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। संतान को समय देना होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कुछ दोस्तों की मदद से रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए प्लान बन सकते हैं।

नेगेटिव – आज एक्स्ट्रा पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी बात से मूड खराब हो सकता है। कोई पुराना मामला टेंशन दे सकता है। सेहत के मामले में थोड़े सावधान ही रहें। थकान और आलस्य के कारण भी आज आप परेशान रहेंगे।

क्या करें और क्या नहीं – मावे की मिठाई लक्ष्मी या किसी भी देवी मंदिर में चढ़ाएं।

लव– लव लाइफ में कुछ नया करने की कोशिश न करें। प्रेमी या जीवनसाथी की कोई बात आपको चुभ सकती है।

करियर– बिजनेस में प्रतियोगियों पर जीत मिलेगी। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी बनेंगी।

हेल्थ– सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। पेट के रोग हो सकते हैं। एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पिएं।

Scorpio (वृश्चिक):

पॉजिटिव – पैसों के लिहाज से अचानक फायदा भी हो सकता है। निजी और पारिवारिक जीवन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी आपको होगा। आसपास के लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। पैसे कमाने के जो भी मौके मिलें उनको पहले सावधानी से परख लें। ऑफिस के कामकाज में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। जरूरी काम पूरे होंगे। किसी खास मामले में अपना नजरिया बदलना पड़ सकता है। इससे फायदे के सौदे मिल जाएंगे।

नेगेटिव – किसी तरह की कोई गलतफहमी न होने पाए, आप सावधान रहें। बिजनेस और परिवार के कुछ कठिन फैसले मजबूरी में लेने पड़ सकते हैं। आज आप किसी पारिवारिक परेशानी में भी उलझ सकते हैं। हर मामले की गहराई में जाने से बचें। कुछ फालतू काम और लोगों के कारण आपका समय भी खराब हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं – 1 रुपये का सिक्का किसी नदी या तालाब में डालें।

लव– लाइफ पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होगा। संबंध मधुर बनेंगे। लाइफ पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। सुख भी मिलेगा।

करियर– कार्यस्थल पर परेशानी के बावजूद आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। सकारात्मक रहने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स फालतू कामों में उलझ सकते हैं। पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है।

हेल्थ– सेहत के मामले में टेंशन रहेगी। थकान और आलस्य भी हो सकता है।

Sagittarius (धनु)

पॉजिटिव – दिन अच्छा है। धन लाभ भी होगा। नौकरी आदि में भी मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। एक्स्ट्रा इनकम के मामलों में आज आप व्यस्त रहेंगे। किसी से भी बात करें तो बिना भावनाओं में पड़े, सत्य और तथ्य आधारित, सीधी सपाट बात करें। ऑफिस में भी अपनी आवाज और वाणी पर नियंत्रण रखें। आसपास वालों से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।

नेगेटिव – आज आप खरीददारी में अति कर सकते हैं, सावधान रहें। काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी न लें। अपने बातचीत के तरीके में सुधार करना चाहिए। सावधान रहें। आपकी बातों से किसी को गलतफहमी भी हो सकती है। झूठे वादे करने से बचें, वरना परेशान भी हो सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं – पीला रेशमी धागा कलाई पर बांधें।

लव- पार्टनर को गलतफहमी हो सकती है। अविवाहित लोग लव मेट पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं।

करियर- कार्यस्थल पर वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। रुका हुआ पैसा भी आज आपको मिल सकता है। सावधानी रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

हेल्थ- सेहत में धीरे-धीरे सुधार भी आएगा। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।

Capricorn (मकर):

पॉजिटिव – दिन तेजी से निकलेगा। प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। आज के काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे और आपको फायदा देंगे। पैसों के मामलों में कोई पहल करने के लिए आप बहुत उत्सुक रहेंगे। कोई उलझन है, तो उसे सुलझाने के लिहाज से अच्छा दिन है। चंद्रमा की स्थिति से अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ के लोगों से समय पर मदद मिल जाएगी।

नेगेटिव – खर्चों में कटौती करनी चाहिए। परिवार में आपके विचारों से कुछ लोग सहमत नहीं होंगे। आसपास के कुछ लोगों के कारण आपको न चाहते हुए भी अपनी आदतों या अपने प्रोग्राम में बदलाव करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में काम के कारण बाकी चीजों की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। पैसों के निवेश के मामले में अनुभवी लोगों से सलाह किए बिना कोई फैसला न लें। आपको अपनी बात कहने का मौका नहीं मिलेगा तो परेशान हो सकते हैं। कुछ काम या खर्चे न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। उधार पैसा देने से बचें।

क्या करें और क्या नहीं – बादाम का तेल यूज करें।

लव- लव लाइफ में रिश्तों में मधुरता आएगी।

करियर- नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोगों को कुछ अच्छी सलाह मिल सकती है। नए आइडिया भी आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। थकान और आलस्य रहेगा।

Aquarius (कुंभ):

पॉजिटिव – जीवन में कुछ अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। पुराने पैसों का हिसाब होगा। बिजनेस और नौकरी में खुद की स्थिति पर विचार करेंगे और आगे बढ़ने की प्लानिंग भी करेंगे। नए निवेश की सलाह मिलेगी। आसपास के लोगों से मन की बात अच्छे से छुपा लेंगे। ऐसे मामले आसानी से सुलझ भी जाएंगे। रिश्तों और पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली हो सकते हैं। आज आपके व्यवहार और किए गए कामों से रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। दूसरों की मदद करेंगे। इससे आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

नेगेटिव – पैसों के मामले में कोई कठिन स्थिति सामने आ सकती है। लेन-देन के मामले में फैसला नहीं ले पाने से परेशान रहेंगे। कोई अनजाना डर भी रहेगा। सेहत के मामले में सावधान रहें। नए बिजनेस में पैसा निवेश करने से बचें। कानूनी झंझट से दूर ही रहें। थोड़ा मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आसपास के कुछ लोग आपके कामकाज में रुकावटें भी पैदा कर सकते हैं। कोई जरूरी काम भी आज आप टाल सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं – काले कपड़े में जौ रख कर दान करें।

लव- लव पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

करियर- बिजनेस में कोई विरोधी आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है। साथ काम करने वाले लोग भी आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। स्टूडेंट्स को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग नहीं है।

Pisces (मीन):

पॉजिटिव – किस्मत का साथ मिलेगा। आपके काम से अधिकारी खुश रहेंगे। रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। आपकी सलाह से किसी को धन लाभ हो सकता है। पैसों और रिश्तों के क्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप अपनी बात बिना घुमाए सीधे-सीधे कहें। आज लिए गए आपके कुछ फैसले फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभा लेंगे।

नेगेटिव – किसी से मिलना और किसी को जवाब देने का दबाव भी आप पर रहेगा। अपने दोस्तों, साथियों और सहयोगियों पर किसी बात पर चिढ़ आ सकती है। किसी बात पर जरूरत से ज्यादा टेंशन भी ले सकते हैं। किसी काम को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश करेंगे तो परेशान हो सकते हैं। आपका डेली रूटीन भी प्रभावित हो सकता है। खर्चा भी ज्यादा रहेगा।

क्या करें और क्या नहीं – 1 जनेऊ जोड़ा और केला विष्णु मंदिर में दान दें।

लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को सम्मान देगा।

करियर- पार्टनरशिप के लिए समय ठीक चल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

हेल्थ – सेहत में पहले से सुधार होगा। दर्द या जलन में भी राहत मिलेगी।

Previous articleराशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जुलाई 2017 का दिन
Next articleधन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करे शिव जी का अभिषेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here