राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ब्रिटेन जाएंगी और उन्हें भारत सरकार की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगी। राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख एवं ब्रिटेन की राष्ट्राध्यक्ष रहीं महारानी एलिज़ाबेथ का आठ सितंबर को निधन हुआ था। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ब्रिटिश उच्चायोग में जाकर औपचारिक रूप से भारत की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की। भारत ने दिवंगत महारानी के सम्मान में 11 सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि महारानी एलिज़ाबेथ के 70 वर्ष के लंबे शासनकाल में भारत एवं ब्रिटेन के बीच संबंध खूब फले फूले एवं मजबूत हुए। उन्होंने राष्ट्रमंडल के अध्यक्ष के रूप में लाखों करोड़ों लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here