राहुल का PM पर हमला, कहा- BJP की गलत नीतियों से किसान त्रस्त और मोदी मस्त

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गलत नीतियों के चलते देश का किसान त्रस्त और मोदी मस्त है। गांधी जौनपुर के बाद रात यहां जनता इंटर कालेज बिजौली में खाट सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के राज में किसानों की सबसे बदहाल हालत हो गई है। केन्द्र सरकार किसानों का नहीं उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही। सरकार में आने से पहले प्रधानमंत्री ने किसानों से जो वादे किए एक भी पूरा नहीं किया।

उन्होंने देवरिया में कुछ लोगों द्वारा खाट ले जाने को मीडिया और भाजपा किसानों को चोर कहती है उद्योगपतियों को कर्का न देने पर उन्हें ‘डिफाल्टर कहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस किसानो की समस्याओं को लेकर अपनी मांगों को मोदी सरकार के समक्ष रखेगी। यदि मोदी ने पूरा किया तो ठीक नहीं तो कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी निशाना साधते हुए कहा कि किसान खाट ले जाता है तो भाजपा वाले उसे चोर कहते हैं लेकिन ललित मोदी और माल्या हजारों करोड़ चोरी कर विदेश भाग गए तो उन्हें डिफाल्टर कहा जा रहा है। यही भाजपा और नरेंद्र मोदी की असली सोच है।

उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2008 में मनमोहन सिंह जी से किसान मिले और अपना दर्द बताया तो हमने दस दिन के भीतर किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। उस समय भाजपा ने संसद में कहा कि इतना रूपया कहां से आएगा लेकिन आज जब मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का करीब 33 हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया तो भाजपा के किसी नेता की आवाज नहीं निकल रही है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार में 33 हजार करोड़ से 3 साल मनरेगा के तहत मजदूरों को काम मिला था अगर मोदी सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों का क्यों नहीं। हम किसानों से फार्म पर हस्ताक्षर करा रहे हैं। उसकी एक प्रति नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे और कर्ज माफी के लिए दबाव बनाएंगे। यदि सरकार नहीं सुनती है तो कांग्रेस उसे अपनी ताकत का एहसास कराएगी। उन्होंने किसानों से सवाल किया कि आप अपनी दाल लेकर दुकानदार के पास जाते हो तो वह 40 रूपए किलो खरीदता है लेकिन फिर जब आप उसी दुकान पर दाल खरीदने जाते हो ते 200 रूपए किलो मिलती है। क्या पूरा फायदा नरेंद्र मोदी के मित्रों को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान त्रस्त है और नरेंद्र मोदी मस्त हैं। कांग्रेस किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी । किसी भी हालत मेें किसानों का हक छिनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा कि आपने हाथी को निकाल साइकिल पर अखिलेश को बैठा दिया लेकिन साइकिल वहीं खडी है उसे पीछे से पकड़े हुए है। जिसके कारण वो चलाए से नहीं चल रही। खैर हम किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और किसानों से ही बात करने के लिए आए हैं। अगर यह सरकार किसानों का ऋण माफ नहीं करती है तो कांग्रेस माफ करेगी।

Previous articleJ&K: पुंछ के घर में छिपकर फायरिंग कर रहे आतंकी, पुलिस कांस्टेबल शहीद
Next articleबलूचिस्तान में PAK आर्मी की बर्बरता, बच्चों और औरतों को बंधक बनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here