राहुल का PM मोदी से सवाल- क्या वह स्विटजरलैंड से अपने विमान में काला धन वापस लाये हैं

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व आर्थिक मंच की दावोस में सालाना शिखर बैठक को संबोधित करने को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए लगातार दूसरे दिन ट्वीट किया। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेशों में जमा काले धन को स्वदेश वापस लाने के उनके वादे की याद दिलाते हुए उनसे सवाल किया कि क्या ‘‘वह अपने विमान में कुछ (काला धन) वापस लाये हैं?’’

उन्होंने ताजा ट्वीट में कहा, ‘‘स्विटजरलैंड से वापसी पर स्वागत है। काले धन के बारे में आपके वादे की जल्दी से याद दिलाना चाहता हूं। भारत के युवा इस बात पर हैरत जता रहे हैं कि क्या आप अपने विमान में कुछ (काला धन) वापस लाये हैं?’’

मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह दावोस के लोगों को बताएं कि भारत की एक प्रतिशत आबादी के पास देश की कुल संपदा का 73 प्रतिशत क्यों हैं? उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, स्विटजरलैंड में स्वागत है। कृपया दावोस को बताइए कि भारतीय आबादी के एक प्रतिशत को उसकी संपदा का 73 प्रतिशत क्यों मिल रहा है।

मैं आपके लिए पहले से तैयार संदर्भ के वास्ते एक खबर नत्थी कर रहा हूं।’’ इस खबर में आक्सफैम सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि 2017 में भारत में सृजित कुल संपदा का 73 प्रतिशत भाग देश की एक प्रतिशत अमीर आबादी के पास है।

Previous articleएसर ने अपने नए Chromebook Spin 11 लैपटॉप को लांच किया
Next articleविकास के साथ समाज कल्याण का काम करने का वोट का कोई लेना देना नहीं है-नीतीश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here