राहुल गांधी ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- हम आपके साथ हैं

0

नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो किया अच्छा किया। मैं औैर मेरी पार्टी उनके साथ हैं।

राहुल ने की पीएम मोदी की तारीफ
राहुल ने भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ करते हुए कहा कि बीते अढ़ाई साल में पहली बार मोदी ने ऐसा कोई एक्शन लिया है जिससे लगता है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कुछ किया वह बिल्कुल सही है और ऐसे वक्त में यह फैसला लेना जरूरी था। राहुल ने कहा कि उरी में आतंकी हमले के दौरान हमारे कई भारतीय जवान शहीद हो गये थे, इसका बदला लेना जरूरी था। इससे पहले गुरुवार को सोनिया गांधी ने भी भारतीय सेना के इस कदम की सरहाना करते हुए मोदी सरकार की तारीफ की थी।

आपकों बता दे कि मोदी के पीएम बनने के बाद यह पहला मौका है जब राहुल ने उनकी तारीफ की है। इससे पहले जब भी राहुल को मौका मिला, उन्होंने मोदी पर निशाना ही साधा है।

Previous articleपाकिस्तान के कलाकार आतंकवादी नहीं हैं: सलमान खान
Next articleगंदगी के लिए हो नफरत का माहौल-PM मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here