रिलीज से पहले ही सुपरस्टर रजनीकांत की फिल्म ‘काबाली’ लीक

0

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काबाली’ रिलीज से पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षि‍त करने में सफल रही है. फिल्म के गानों से लेकर रजनीकांत के गैंगस्टर लुक पहले ही हिट हो चुके हैं लेकिन महज रिलीज को जब तीन दिन बाकी रह गए हैं तो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े दुश्मन कहे जाने वाली पाइरेसी का शि‍कार ‘काबाली’ भी हो गई है.

इसे लेकर कई खबरें आ रही हैं कि डार्क वेब के कई लिंक्स पर काबाली को डाउनलोड करने और स्ट्रीमिंग करने के ऑप्शन मौजूद हैं. डार्क वेब इंटरनेट का ऐसा कॉर्नर हैं जहां पर सॉफ्टवेयर के जरिए और ऑथोराइजेशन हासिल कर फिल्म बिजनेस को आहत किया जाता है. इस फिल्म के प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अधि‍कारियों से इस तरह के unauthorised लिंक्स को ह‍टाने की मांग की गई है.

‘काबाली’ से पहले शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, सलमान खान की ‘सुल्तान’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ भी ऑनलाइक लीक हो चुकीं हैं. हालांकि ‘ग्रेट गैंड मस्ती’की टीम ने फिल्म के लीक को लेकर FCAT के किसी शख्स पर फिल्म लीक करने का आरोप लगाया था लेकिन ‘काबाली’ को किसने लीक किया है इसका पता लगाना मुश्किल बताया जा रहा है.

सेंसर बोर्ड के चीफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘इन लोगों ने रजनीकांत की फिल्म को भी नहीं बख्शा. ‘कबाली’ को चेन्नई में सेंसर किया गया है, इसलिए इसका हमारे मुंबई स्थित ऑफिस से कुछ लेना देना नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह फिल्मों का लीक होना बड़े बजट और बड़े स्टार की फिल्मों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता खासकर ‘सुल्तान’ और ‘कबाली’ जैसी फिल्मों को. फि‍ल्म के लीक होने का नुकसान छोटी फिल्मों को ज्यादा उठाना पड़ता है जैसे ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों को.

रजनीकांत की फिल्म ‘काबाली’ देशभर में 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.

Previous article3 अगस्त को भारत आएगा सेल्फी लवर्स के लिए खास स्मार्टफोन F1s
Next articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, BCCI में मंत्रियों और सरकारी अफसरों की ‘नो एंट्री’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here