मुंबई में हुए हादसे पर रेल मंत्री पीयूष गोयल की बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर हादसे पर राज ठाकरे ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है।
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने धमकी भरे लहजे में कहा कि जब तक रेलवे के पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त नहीं किया जाता तब तक मुंबई में बुलेट ट्रेन की एक ईंट भी नहीं रखने दी जाएगी। बुलेट ट्रेन बनाना है तो गुजरात में बनाएं।
इसके अलावा राज ठाकरे ने एक बार फिर मुंबई में बाहरी लोगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हजारों की तादाद में रोजाना बाहरी लोग मुंबई आते हैं। जब तक बाहरी लोगों को रोका नहीं जायेगा तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।


































































