रोजाना खाएं ये 5 फूड्स, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर

0

भागदौड़ भरी बिजी जिंदगी में लोगों को खाने और सोने तक का टाइम नहीं है। शायद इसी लिए रोज डॉक्टरों की दुकानों के बाहर भीड़ लगी रहती है। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है, जिनका सेवन लोग अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए करते है लेकिन यह उनकी सेहत को बनाने के बजाएं बिगाड़ देते है। अगर ऐसे में आपको पता चल जाए कि कौन से आहार रोजाना खाने से आप बिल्कुल स्वस्थ और फिट रह सकते है तो आप अपने शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते है। किसी ने सच ही कहा है कि जैसा खाएंगे, वैसी ही सेहत पाएगे। इसलिए आपको अपनी डाइट को लेकर थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि सेहत अच्छी होगी, तभी आप अच्छे से काम कर पाएंगे। रोज ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिनमें भरपूर न्यूट्रीएंस हो जैसे,विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकैमिकल्स, एंजाइम अन्य आदि मौजूद होते है। यह शक्तिशाली पोषक तत्व शरीर को भरपूर एनर्जी देते है और जीवन में आने वाले लक्षण, बीमारी और रोग में कमी करते है।

1. ग्रीन टी
ग्रीन टी अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ वजन घटाने में भी काफी कारगर साबित होती है। ग्रीन टी में बीमारियों के रोकने की क्षमता अधिक होती है। ग्रीन टी की पत्तियों में मौजूद मौजूद कैटिंस कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट्स बीमारियों से लड़के शरीर को हैल्दी रखता है।
2. बादाम
बादाम का सेवन रोज करें क्योंकि यह हृदय को स्वस्थ रखता है। बादाम में फाइबर और प्रोटीन का उच्च स्त्रोत है। बाकी नट्स की तुलना में बादाम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
3. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी दुनिया में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट समृद्ध खाद्य पदार्थों में से एक हैं और स्वस्थ खाद्य पदार्थों की सूची में सबसे ऊपर है। एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है। ब्लू बेरी को नीला रंग पॉलिफेनोल से मिलता है, जो अधिकांश एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करता है। ब्लू बेरी में फाइबर और विटामिन सी काफी मात्रा में मौजूद होते हैं।
4. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च कई अलग-अलग रंगों में आती हैं जैसे हरा, बैंगनी, नारंगी और लाल। उनमें से प्रत्येक रंग फ़िटेन्यूमेंट्स(phytonutrients) की एक अलग श्रेणी प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में सहायक होते है। शिमला मिर्च में विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए रोज अपनी डाइट में इसे शामिल करें। यह पुरानी सूजन को कम करने में सहायक होती है।
5. दही
ग्रीक दही में कम प्राकृतिक चीनी लैक्टोज और अधिक प्रोटीन है। दही के एक कप में लगभग 25% कैल्शियम की मात्रा होता है, जो शरीर वसा और स्वास्थ रखता है। दही में कई लाभकारी बैक्टीरिया भी होते है, जो पाचन तंत्र को ठीक और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाते है।
6. एवोकैडो
एवोकैडो में स्वस्थ वसा होती है, जो न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि मूड को भी सही रखती है। एवोकैडो में वस के प्रकार- मोनोअनसैचुरेटेड वसा कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाती है और रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स (वसा) को कम करता है। इसके सेवन से हृदय रोग और स्ट्रोक जैसे खतरे से बचा जा सकता है।
7. सेब
अमेरिका में सामान्यत खाए जाने फलों की तुलना में सेब सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट वाले फलों में दूसरा स्थान रखता है। सेब से ज्यादा इसके छिलके में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते है। सेब में 2-3 ग्राम फाइबर होता है। सेब विशेषकर हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह, कैंसर, स्ट्रोक और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Previous articleउत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये रोजगार सहायकों का वेतन दो हजार रूपये प्रतिमाह बढाने की घोषणा
Next articleअक्षय तृतीया पर घर में खास स्थानों पर रखें ये सामान, होगा लक्ष्मी का आगमन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here