रोज खाएं 1 कप तरबूज, रहें 6 खतरनाक बीमारियों से दूर!

0

तरबूज हमें गर्मी में सेहतमंद रखता है। इसमें में विटामिन C और विटामिन A बहुत अधिक मात्रा  में पाए  जाते हैं। गर्मियों के दिनों में तरबूज सबसे ज्यादा बिकने वाला फल है। यह शरीर में पानी की कमी को तो दूर करता ही है, इसके इलावा भी यह हमें कई खतरनाक बिमारीयों से भी बचाता है। तरबूज भूख बढाता है। त्वचा में किसाव पैदा करता है और पोषण देता है।

-अस्‍थमा

यह बीमारी ज्यादातर पोषण की कमी और विटामिन सी की कमी के कारण होती है। तरबूज विटामिन C से भरपूर होने के कारण हमारी इस बीमारी की रोकथाम में मदद करता है।

-कैंसर

एक शोध के मुताबिक यह कैंसर जैसी भयानक बीमारी का कारण बनने वाले फ्री रैडिकल्‍स से मुकाबला करने में लाभकारी है।

 -ब्‍लड प्रैशर

आज कल हर दूसरा व्यक्ति ब्‍लड प्रैशर की समस्या से जूझ रहा है। तरबूज से हाई ब्‍ल्‍ड प्रेशर कम किया जा सकता है।

 -सूजन

तरबूज शरीर में सूजन को भी कम करता है। इसमें कोलीन नामक एक पोषक त्तव भी पाया जाता है। जो सूजन को घटाता है।

– त्‍वचा और बाल 

यह बालों को नमी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा में कसाव पैदा करता है।

 -इम्युन सिस्टम

तरबूज रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण फ्लू से भी हमारा बचाव रखता है।

-ब्लड सर्कुलैशन

ब्लड सर्कुलैशन ठीक रखता है। इसमें अमीनो एसीड होता है। जो खून के फ्लो को  शरीर के बाकी अंगो तक ठीक तरह से पहुंचाने का काम करता है।

Previous articleRBI का निर्देश- अकाउंट बैलेंस जीरो होने पर नहीं लगेगा नॉन मेंटीनेंस चार्ज
Next articleसर्वसम्मति से ICC के पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने शशांक मनोहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here