वास्तु के अनुसार किचन की यह छोटी सी गलती कर सकती है आपको बर्बाद !

0

वास्तु के अनुसार रसोई घर की कुछ बातो का हमारे दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ता है। जिस तरह घर का पावन और पवित्र स्थान है रसोई। पुरातन समय में रसोई घर में प्रवेश करने से पूर्व जूते-चप्पल बाहर उतार दिए जाते थे लेकिन जैसे-जैसे लोगों पर पाश्चत्य संस्कृति का दबदबा बन रहा है वैसे-वैसे वह अपने ऋषि-मुनियों और विद्वानों द्वारा दिए गए संस्कारों और मान्यताओं को भूलते जा रहे हैं। रसोई में चप्पल न पहनने के केवल अध्यात्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी हैं।

घर के बाहर से अंदर आते ही हम रसोई में चले जाते हैं तो जूते-चप्पल के साथ लगी गंदगी भी रसोई में आ जाती है जिससे की रसोई में पड़े भोजन पर किटाणुओं का प्रभाव पड़ता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके लिए आप दरवाजे के पास एक शू-रैक भी रख सकती हैं। वैसे तो यह काफी प्राचीन परंपरा है जिसे सिर्फ एक रूढि़वादिता नहीं माना जा सकता बल्कि यह साइंटिफिक फैक्ट है।

रसोई घर का अहम हिस्सा है जहाँ पर जूते या चप्पल पहन कर नहीं चाहिए।कहा जाता है किचन में माँ अन्नपूर्णा का वास होता है और वहां पर चप्पल पहनने से उनका अपमान होता है। अगर रसोई में चप्पल पहन कर जाते हैं तो अन्न में बरकत नहीं होती और माँ अन्नपूर्णा आपक्से रूठ जाती हैं।

Previous articleतकदीर लिखने वाले एक एहसान लिख दे
Next articleक्या आप जानते है गोलगप्पे खाने के ये फायदे