वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी किसी से शेयर ना करें अपनी ये चीजें

0

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं होती है जिनका इस्तेमाल हमें किसी दूसरे से लेकर के नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति किसी की इन चीजों का इस्तेमाल करता है तो इससे दुर्भाग्य आता है और आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। जानिए दूसरों की किन चीजों का इस्तेमाल करने से सभी को बचना चाहिए…

– वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी किसी व्यक्ति के बिस्तर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे वास्तु दोष बनता है और धन संबंधी समस्या होने लगती है।

– अकसर लोग एक दूसरे के पैन का उपयोग कर लेते हैं और कई बार उस पैन को वापस देना भी भूल जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से धन हानि के साथ-साथ अपमान झेलने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अगर किसी का पैन इस्तेमाल करें तो उसे तुरंत लौटा भी दें।

– अकसर आर्थिक कारणों से किसी ना किसी से उधार लेना पड़ता है लेकिन वास्तु अनुसार उधार लेना अच्छा नहीं माना गया है। इससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर किसी से उधार लेना पड़ भी जाए तो उसके पैसे जरूर लौटा दें।

– कलाई पर दूसरे व्यक्ति की घड़ी पहनने से प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतें आने लगती हैं। जिससे व्यक्ति की मेहनत का पूरा फल उसे नहीं मिल पाता है।

– किसी भी व्यक्ति का रूमाल इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। जो व्यक्ति किसी दूसरे का रूमाल इस्तेमाल करता है तो उसके उसे व्यक्ति से संबंध खराब हो जाते हैं।

– कभी किसी व्यक्ति की अगूंठी नहीं पहननी चाहिए क्योंकि इससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। अंगूठी को ग्रहों और स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है इसलिए किसी की अंगूठी पहनने से आपको नुकसान हो सकता है।

– लोग अकसर दोस्ती में एक दूसरे के कपड़े पहन लेते हैं लेकिन वास्तु में इसे अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा करने से दूसरे व्यक्ति की नकारात्मकता आपके ऊपर प्रभाव डाल सकती है।

– किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करना भी अच्छा नहीं माना गया है। इससे सेहत और भाग्य दोनों पर ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Previous articleमध्यप्रदेश में अधिकतम निवेश लाने के प्रयास : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleअगर आप भी डियो या परफ्यूम लगाते है तो रखें इन बातों का ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here