विकास के लिए सुरक्षित समाज जरूरी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से अखिल भारतीय पुलिस सेवा के प्रोबेशनर अधिकारियों ने आज भेंट की। श्री चौहान ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री के.एन. तिवारी, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री अशोक अवस्थी और मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री आदर्श कटियार मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस की सेवा नौकरी नहीं मिशन है। समाज को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समाज सुरक्षित होगा, तभी विकास की अन्य गतिविधियां तेज गति से संचालित होंगी। अपराधों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि पुलिस मैदान में दिखाई दे। इससे अपराधियों में खौफ पैदा होता है, जो उन्हें अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होंने से रोकता है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज में विभिन्न प्रकार के अलगाववादी तत्वों, नशे के व्यापार और साइबर क्राइम को नियंत्रित करने की चुनौतियां हैं। अधिकारियों के सामने कार्य के दौरान प्रलोभन और दवाब की स्थितियां भी निर्मित होगी। इन स्थितियों में निपटने के लिये संवेदना, निस्वार्थ और समर्पित भाव से एडवांस प्लानिंग के साथ कार्य की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पुलिस की गौरवशाली परंपरा है। इस परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रोबेशनर अधिकारियों की है। अधिकारी कुछ कर दिखाने के भाव से कार्य करें। सेवा की सार्थकता तभी होगी, जब लोग उनकी सेवाओं को याद करें। राग-द्वेष और अहंकार से मुक्त होकर धैर्य, उत्साह और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए नैतिक लीडरशिप की स्थापना करें।

Previous articleसिगरेट पर ऊंची कर दरों से उद्योग पर पड़ रहा दबाव: ITC
Next articleप्रदेश में जल्द ही लागू की जायेगी मुख्यमंत्री जनधन सुरक्षा योजना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here