वियतनाम में भीषण तूफान में 90 से ज्यादा लोगों की मौत

0

तूफान डामरे से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले कुछ वर्षों में देश में यह सबसे भीषण तूफान है।

शनिवार को आए तूफान के कारण दनांग शहर के बाहरी हिस्से सहित वियतनाम का दक्षिण-मध्य तटवर्ती क्षेत्र जलमग्न हो गया। दनांग में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

सरकार ने आज कहा कि बाढ़, भूस्खलन और नौका दुर्घटना में अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। लापता 23 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

देश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक तूफान की वजह से 120000 घरों और 250000 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। दनांग बड़ी तबाही से तो बच गया लेकिन निकटवर्ती ऐतिहासिक शहर होइ अन बाढ़ से प्रभावित हुआ।

Previous articleअमरीका, चीन के बीच 250 अरब डॉलर के व्यापार सौदों पर हस्ताक्षर
Next article11 नवम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here