इंसान की जिंदगी में शादी सबसे ज्यादा ख़ुशी का दिन होता है। शादी को लेकर दुनियाभर में कई तरह के रीती रिवाज बनाए गए है। ऐसी में वर वधु की शादी के बाद उनके कमरे को फूलों से सजाना भी एक रिवाज के तहत ही आता है जिससे आप सभी वाकिफ होंगे।
क्या है मान्यताएं:
हिन्दू धर्म में लोगो का कहना है की शादी वाले दिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे को सजाने से दोनों की आगे की ज़िंदगी भी महकती रहती है और वे दोनों अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत करते है इसलिए उनके कमरे को रोमांटिक बनाने के लिए भी यह किया जाता है।
कामेच्छा को बढ़ावा:
कई ऐसी जगह भी है जहाँ पर फूलों के साथ ही मिठाई से भी कमरे को सजाया जाता है। हिन्दू धर्म में ये मान्यताए बहुत समय से है और यह भी कहा जाता है की फूल कामेच्छा को बढ़ाते है।





























































