लड़कों को बचपन से ही आजादी से जीने की आदत होती है | जो बिना किसी रोक-टोक के कहीं भी आ जा सकते हैं | किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं | उन्हें किसी की परवाह नहीं होती है | लेकिन यह सब शादी के पहले तो ठीक है शादी हो जाने के बाद आपको इन आदतों में बदलाव करना पड़ता है क्योंकि शादी के बाद हर व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई बदलाव जरूर आता है | शादी से पहले की जिंदगी की तरह शादीशुदा जिंदगी को जीना लड़को और लड़कियों के जीवन में कठिनाइयां आ सकती है | इसलिए शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए अपने कुंवारेपन की कुछ आदतों को बदल ले |
आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे जिसे आपको शादी से पहले छोड़ देना चाहिए |
दोस्तों के साथ अधिक समय बिताना
शादी के बाद कभी-कभार दोस्तों के साथ घूमने पर पत्नी गुस्सा नहीं करती | लेकिन अगर आप रोज-रोज अपना खाली समय अपनी बीवी के साथ न बिताकर, दोस्तों के साथ व्यस्त रहते है तो इससे आपके रिश्ते में मन-मिटाव आ सकता है|
घर को साफ सुथरा रखना
शादी के बाद अपने तौलिये से लेकर आपकी गंदी टी शर्ट को पलंग पर फैलाकर रखना बंद कर दें। चीजों को बिखेरने के बजाएं पत्नी के साथ मिलकर घर की साफ-सफाई करें|
घर को रेस्टारेंट न समझें
आपकी पत्नी आपके घर की कुक या वेटर नहीं है| वह दिन भर आपके घर के काम करने और आपको खाना परोसने के लिए नहीं आई है| इसलिए उसे ऑडर देने के बजाएं उसकी मदद करें|
स्पोर्ट्स और वीडियो गेम्स
कुछ पुरुषों की आदत होती हैं, काम से वापस आकर टी. वी. या गेम्स खेलने में व्यस्त रहते है| पुरुषों को अपनी इस आदत को पति बनने से पहले छोड़ दोना चाहिए क्योंकि पत्नियां चाहती है कि आप उनकी तरफ ज्यादा ध्यान दें|
लड़कों की तरफदारी
शादी के बाद पत्नी ही आपकी अच्छी दोस्त होती है | लेकिन फिर भी आप पूरा समय लड़कों की तरफदारी करने में लगे रहते है | तो अपनी इस आदत को बदल दें|






























































