शायद इन वजहों के कारण कुछ महिलाएं नहीं करती शादी!

0

कुछ औरतें बिना शादी के रहना पसंद करती हैं। सिंगल रहने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई लड़कियों को लगता है कि पुरुष धोखा देते हैं और चीटिंग करते है। वो एेसे रिश्तों में रहना पसंद नहीं करती, जिनसे बाद में रोना पड़े। बिना शादी के रहने से उनको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लोग कई तरह की बातें करते हैं जैसे कि क्या उन्हें कोई मर्द पसंद नहीं आता या फिर वो अभी भी परफैक्ट पार्टनर ढूंढ रही है।

1. कई बार महिला किसी परिवारिक मजबूरी के कारण भी शादी नहीं करती।

2. कुछ महिलाएं बिंदास जिंदगी जीना चाहती हैं। वे दोस्त बनाती हैं लेकिन शादी किसी से नहीं करतीं। बॉयफ्रेंड बनाना भी उन्हें अच्छा नहीं लगता।

3. इसके अलावा वो जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं। एडस्टमेंट नहीं करना चाहतीं जबकि किसी रिलेशनशिप में थोड़ा-बहुत एडजस्टमेंट करना पड़ता है।

4. कई लड़कियां अपने करियर को कुछ ज्यादा गंभीरता से लेती हैं जिसकी वजह से उनके पास प्यार और रिश्तों के लिए टाइम नहीं होता।

5. शादी को लेकर कई बार परिवार में कुछ एेसा हो जाता है जिसे लड़की भूला नहीं पाती। उसे लगता है कि शादी के बाद उसके साथ भी एेसा ही होगा। जैसे कि ससुरालवालों का तंग करना।

Previous article13 अक्‍टूबर को देशभर में 54 हजार पेट्रोल पंप यूनियन करेंगे हड़ताल
Next articleभारत में Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Mix 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here