शाहरुख ने लॉन्च की ‘रैकेट की रानी’ सानिया की ऑटोबायोग्राफी

0

बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान ने टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा की ऑटोबायोग्राफी ‘Ace Against Odds’ लॉन्‍च की. इस मौके पर उन्होंने सानिया को ‘रैकेट की रानी’ कहा. इस किताब में सानिया के की जिंदगी के सभी महत्‍वपूर्ण घटनाओं और उपलब्धियों का जिक्र है. सानिया के पिता इमरान ने बताया, ‘किताब लिखने का आइडिया उसका (सानिया) का था. उसे लिखने में करीब पांच साल लगे.’

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि टेनिस स्टारसानिया मिर्जा पर बनने वाली कोई भी फिल्म प्रेरक होगी और वह चाहेंगे कि इस तरह की फिल्म वह खुद बनाएं. बुक लॉन्च के मौके पर शाहरुख ने बताया कि जब भी सानिया पर फिल्म बनेगी, मुझे लगता है कि वह बहुत प्रेरक और लाजवाब होगी.

शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि मैं नहीं जानता… आप उन्हीं से पूछें कि क्या वह मुझे उनके प्रेमी की भूमिका अदा करने की इजाजत देंगी. लेकिन, निश्चित तौर पर मैं ये फिल्म बनाऊंगा. शाहरुख ने यह उम्मीद जताई कि भारतीय खेलों पर आधारित फिल्में जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराने में सक्षम होंगी.

उन्होंने कहा, जब भी किसी महिला खिलाड़ी या पुरुष खिलाड़ी पर फिल्में बनती हैं तो हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागती है, चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों ना बनाई गई हो. जब भी किसी भारतीय खिलाड़ी की बात होती है तो आप अपने देश के लिए गर्व महसूस करते हैं.

Previous articleइस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द
Next article‘डोपिंग मुक्त हैं रियो ओलंपिक जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here