श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू, तिरंगे में लपेटा गया पार्थिव शरीर

0

मुंबईः बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया था। उनकी एक अंतिम झलक पाने के लिए लाखों फैंस की भीड़ उमड़ी हुई है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास उनके पति बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी खड़े हुए हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं।

सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए अरवाज खान, फरहा खान, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन, तबू, सुष्मिता सेन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, करिश्मा तन्ना, राखी सावंत पहुंचीं। करीब 200 की संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ ही श्रीदेवी के सम्मान में एक पुलिस बैंड भी मौके पर मौजूद है।

श्रीदेवी को सुनहरी लाल रंग की साड़ी पहनाई गई है। क्‍लब को सफेद फूलों से सजाया गया है क्‍योंकि खबरों की मानें तो श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी अंतिम विदाई सफेद फूलों के साथ हो। उनके अंतिम यात्रा की गाड़ी भी सफेज फूलों से सजाई हुई है।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म 102 के लिए अपना गाना रिकार्ड करने का काम आज स्थगित कर दिया है। रानी मुखर्जी ने भी ‘हिचकी’ का नये गीत की लांचिग का काम टाल दिया। अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्म परी की स्पैशल स्क्रीनिंग टाल दी है।

Previous articleजीतनराम मांझी ने राबड़ी से मुलाकात के बाद छोड़ा मोदी-नीतीश का साथ
Next articleमौलाना नदवी का अयोध्या विवाद पर यू टर्न बोले- कोर्ट के फैसले का इंतजार ही सही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here