श्रृद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ के कपाट, शुरू हुई चार धाम यात्रा

0

भोले बाबा के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार सुबह खोल दिए गए. इसके साथ ही चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई. विश्वप्रसिद्ध गंगोत्रीधाम और यमुनोत्रीधाम के कपाट 6 महीने की लंबी अवधि के बाद 9 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए है. इससे पहले, 8 मई को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से मां गंगा की डोली गंगोत्रीधाम के लिए रवाना हुई थी.

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां गंगा का जलसा गंगोत्रीधाम पहुंचा, जहां पूरे विधि-विधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए. छह महीने के लिए एक बार फिर इन मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं का जमावाड़ा लगा रहा है. तीर्थ यात्रियों के लिए इस पूरे इलाके में जाने का मुख्य द्वार हरिद्वार है. हरिद्वार से ऋषिकेश होकर ही केदारनाथ पहुंचा जाता है.

ऋषिकेश और केदारनाथ के बीच 225 किलोमीटर का फासला है. श्रद्धालुओँ की सुविधा के लिए इस बार प्रशासन ने यात्रा से पहले काफी काम किया है. किसी तरह के हादसे से निपटने के लिए पहली बार वैष्णो देवी के दर्शन की तरह ही चार धाम यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी किया गया है.

Previous articleF-16 के लिए PAK को मंजूर नहीं अमेरिका की शर्त
Next articleजीवनशैली में बदलाव से बढ़ रहे कैंसर के मरीज, 2020 तक 12 लाख पहुंच जाएगी संख्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here