सचिन तेंडुलकर ने फैंस के लिए लॉन्च किया अपना ऐप

0

क्रिकेट के महानायक सचिन तेंडुलकर ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों को मोबाइल ऐप के तौर पर एक बड़ी सौगात दी। तेंडुलकर ने अपना मोबाइल फोन ऐप ‘100एमबी’ लॉन्च किया। अब क्रिकेट के दीवानों को ‘क्रिकेट के भगवान’ से जुड़ी खबरों या जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा क्योंकि ये सारी चीजें इस ऐप पर मिलेगी।

ऐप में एमबी का मतलब ‘मास्टर ब्लास्टर’ है। तेंदुलकर ने एक विडियो मेसेज ट्वीट कर अपने फैंस से कहा, ‘आइए और मुझसे जुड़िए। इसके लिए हमने एक नया प्लेटफॉर्म बनाया है- 100 एमबी। हमारी कोशिश है कि मुझसे जुड़ी हर जानकारी के लिए आपके पास एक प्लेटफॉर्म होना चाहिए, अकेला प्लेटफॉर्म जहां सारी जानकारी मिल सके, चाहे सोशल मीडिया अपडेट हों या आम तौर पर मैं अपनी जिंदगी में क्या करता हूं, इसकी जानकारी हो।’

Previous articleदुकानें हाइवे से दूर हटाने पर शराब कारोबारियों ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा और वक्त
Next articleफिल्म ‘बाहुबली 2’ के लिए सुरक्षा की चेतावनी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here