सदा एक्टिव और फिट रहने के लिए करे ये 4 काम।

0

आज कल हम अपनी सारी एनर्जी धन कमाने में लगा देते हैं, और अंत में हमारे पास धन तो होता हैं मगर अच्छा स्वस्थ्य नहीं होता, इसके लिए अगर हम अपने लिए थोड़ा सा समय दे तो हम 100 साल तक की उम्र में भी चुस्त दुरुस्त फिट और जवान बने रह सकते हैं।

अगर आप रहना चाहते हैं चुस्त दुरुस्त तो ज़रूर कीजिये ये 4 काम।

1. रस्सी कूदना।

नियमित रस्सी कूदने से आपका स्वस्थ्य चुस्त और सफूर्तिमय रहेगा, रस्सी कूदने से मोटापा कम होता हैं, पेट जांघ और नितम्बो पर चढ़ी चर्बी कम होती हैं। इस से शरीर में रक्त संचार तेज़ी से होता हैं, पसीना निकलता हैं और पसीने के साथ साथ शरीर का मैल भी निकल बाहर आता हैं। रस्सी स्त्री पुरुष कोई भी कूद सकता हैं। हृदय रोगियों और पीठ की तकलीफ वालो को रस्सी नहीं कूदनी चाहिए।

2. साइकिल चलाना

साइकिल चलाने से पेट, पिंडलियों, जांघो, कुल्हो आदि पर चढ़ी चर्बी घट जाती हैं। पेट की शिकायत दूर होती हैं। घुटनो का दर्द ठीक हो जाता हैं। जो लोग बाहर साइकिल नहीं चला सकते वो घर पर हेल्थ साइकिल जो घर में एक स्थान पर स्थायी होती हैं वो चलाये।

3. प्रात: कालीन भ्रमण।

प्रात: काल स्वच्छ वायु में नित्य भ्रमण करना उत्तम स्वस्थ्य रखने का साधन हैं। तेज़ गति से चलना अधिक लाभप्रद हैं। टहलना एक ऐसा व्यायाम हैं जिस से शरीर की सभी मांसपेशियों को शक्ति और स्फूर्ति मिलती हैं। सुबह की ताज़ी हवा शुद्ध ऑक्सीजन देती हैं। ऑक्सीजन से रक्त संचार ठीक होता हैं। और रक्त की बीमारियो से लड़ने की शक्ति मिलती हैं। मोटापा भी कम होता हैं, मगर ध्यान रहे टहलकर आने पर ज़ोरदार नाश्ता ना करे। हल्का नाश्ता करे। मगर नाश्ता ज़रूर करे।

4. योग और प्राणायाम।

हर रोज़ सुबह कम से कम 30 मिनट तक योग और प्राणायाम ज़रूर करे, इस से शरीर में इकट्ठे हुए विजातीय पदार्थ शरीर से निकल जाएंगे और आपका पूरा शरीर नया सा बन जाएगा।

Previous articleसेहत के लिए भी लाभकारी है पाइनऐप्पल
Next articleसबके सपनों को साकार करेगा ये बजट-पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here