सर्जिकल स्ट्राइक को अमेरिका ने बताया ‘आत्मरक्षा’, पाकिस्तान को लगाई फटकार

0

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे ‘आत्मरक्षा का अधिकार’ करार दिया। व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोडऩे के पाकिस्तान के प्रयास को भी खारिज कर दिया। उन्होंने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चिंता भी जताई।

उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बन जाए। भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील है। इससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे।

Previous articleकश्मीर और अरकू घाटी में चलेगी कांच की छत वाली ट्रेन
Next articleसिर्फ नारे न लगाएं, ईंटें लगाना शुरू करें-शिवसेना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here