सर्दियों में फायदेमंद होती है कलौंजी

0

अक्सर प्राकृतिक चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कलौंजी का उपयोग लम्बे समय से एक औषधी के तौर पर किया जाता रहा है। कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर युक्त कलौंजी की सहायता से कई बीमारियों का उपचार आसानी से व प्राकृतिक तरीके से किया जा सकता है।

कलौंजी के फायदे:

  • यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं, तो आपको कलौंजी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल बना रहता है। आप इसे अपनी डाइट में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करें।
  • वहीं गठिया रोग होने पर कलौंजी के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर पकाएं। इसके बाद आप इस तेल की सहायता से दर्द वाली जगह पर मालिश करें। मालिश के बाद वह दर्द वाले स्थान पर पट्टी बांध लें।
  • कलौंजी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में भी मददगार होती है। ऐसा इसमें मौजूद एंटी-ओक्सिडेंट की वजह से होता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में जगह जरूरी दें।
Previous articlePMC खाताधारकों के लिए खुशखबर , RBI ने बढ़ाई खाते से निकासी की सीमा
Next articleअब जियो का ऐलान, महंगे होंगे टैरिफ प्लान