सर्विस टैक्स नहीं चुकाने पर सानिया मिर्जा को समन

0

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मुश्किल में पड़ सकती हैं. सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें टैक्स भुगतान नहीं करने के मामले में समन जारी किया है.

सर्विस टैक्स भुगतान मामले में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सेवाकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है. हैदराबाद में प्रधान आयुक्त, सेवाकर कार्यालय द्वारा 6 फरवरी को इस टेनिस स्टार को सम्मन जारी किया गया और उन्हें या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को 16 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया.

नोटिस में कहा गया है कि वित्त कानून, 1994 के प्रावधानों और वहां बनाए गए नियमों के संबंध में सेवाकर के गैर..भुगतान या अपवंचना को लेकर आपके खिलाफ जांच के संबंध में पूछताछ की जानी है. मेरे पास यह विश्वास करने का कारण है कि आपके पास इस जांच से जुड़े तथ्य या.. और दस्तावेज हैं.

Previous articleरेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बजट में रेलवे संरक्षा निधि का प्रस्ताव : प्रभु
Next articleDriving license बनाने के लिए अब नहीं भरना होगा फाॅर्म, जानें नए नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here