सलमान खान ने कहा, अनुष्का अच्छी लगती हैं

0
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म सुल्तान की अपनी सह सह-कलाकार अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बेहतरीन प्रतिभा की धनी हैं। अनुष्का के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, वह (अनुष्का) अच्छी हैं। प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा अच्छा होता है।
यह पहली बार है, जब सलमान और अनुष्का एक साथ काम कर रहे हैं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म सुल्तान में सलमान खान पहलवान की भूमिका में हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। अनुष्का भी फिल्म में पहलवान के किरदार में हैं, जिसके लिए उन्होंने छह सप्ताह का प्रशिक्षण लिया।
यह पूछे जाने पर कि सुल्तान की शूटिंग कैसी चल रही है, सलमान ने कहा, कड़ी मेहनत की जा रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म आठ जुलाई को रिलीज होगी। सलमान ने यहां दुबई अंतराज़्ष्ट्रीय स्टेडियम में एक अवॉर्ड समारोह में दंबग अभिनेता आज की पार्टी, लव मी, जलवा, ओले ओले, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और हीरो जैसे गीतों पर थिरकते नजर आए।

Previous articleप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चौथी बार प्रदेश को दिया कृषि कर्मण अवार्ड
Next articleराहुल बोले- अरुणाचल और उत्तराखंड में दिखा मोदी और बीजेपी का असली चेहरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here