सारा दिन थकावट रहने की ये वजह हो सकती हैं

0

दिन भर बिजी रहने और काम के कारण शाम को थकावट होना आम बात है। इसके अलावा अगर सारा दिन बिना किसी कारण थकावट हो तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। पूरी तरह से नींद न आना,बॉडी में दर्द होना और मन न लगना जैसे लक्षण हो तो अपने लाइफस्टाइल की तरफ ध्यान दें। हो सकता है इनमें से कोई वजह हो जो आपकी थकावट का कारण है।

1. शरीर में पानी की कमी
आप अगर पर्याप्त पानी नहीं पीते तो इससे शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता। पानी की कमी होने पर थकावट और बॉडी पेन हो सकती है। दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

2. देर रात तक मोबाइल चलाना
रात को देर तक सोशल साइटस पर ऑनलाइन रहना,ईमेल या फिर टी वी और कंप्यूटर का इस्तेमाल करना भी नुकसानदेह हो सकता है। इससे सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है। जिससे सारा दिन थकावट रहती है।

3. नाश्ता न करना
रात को देर सो सोना और देर से जागना इसके बाद नाश्ता भी न करना। इससे सेहत पर कई तरह के बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। भूखे रहने से कोई काम करना का मन नहीं करता और थकावट महसूस होती रहती है।

4. रात को कैफीन या अल्कोहल का सेवन
रात को कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से सुबह उठने में परेशानी होती है। इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। शराब और सिगरेट जैसी बुरी चीजों से परहेज करना चाहिए।

Previous articleआईसीसी ने डुप्‍लेसिस के फैसले पर निराशा जाहिर की
Next articleशाओमी ने लॉन्च किया वॉइस कंट्रोल वाला Mi Wi-Fi Speaker

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here