मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी अब साल में एक फिल्म में काम करना चाहती है। नरगिस ने वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था, जिसमें रणबीर कपूर उनके हीरो थे। वर्ष 2016 में नरगिस तीन फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आईं थी।
इनमें इमरान हाशमी के साथ ‘अजहर‘, अभिषेक बच्चन के अपोजिट‘ हाउसफुल 3’और रितेश देशमुख के साथ‘बैंजो’ शामिल है। इनके अलावा ‘ढिशूम’ में उन्होंने कैमियो किया था। ये पहली बार था कि नरगिस को एक ही साल में इतनी फिल्मों में मौक़ा मिला हो, लेकिन वह इसे थका देने वाला काम मानती हैं। नरगिस ने कहा , ‘पिछले साल मैंने चार फ़ल्मिें की, जो थका देने वाली थी। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। अब मैं धीरे चलूंगी। साल में एक बार फिल्म करना अच्छा रहेगा।’
नरगिस के पास अभिनय के अलावा और भी बहुत कुछ है। इसीलिए रफ़्तार धीमी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अलग हूं। मुझे कुकिंग, पेड़-पौधे और घूमना पसंद है। मैं जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं सिनेमा के अलावा दूसरी चीज़े भी करना चाहती हूं। मैं टेलीविजन पर पब्लिक पर्सनेलिटी बनना चाहती हूं या कुछ अलग करना चाहती हूं। ‘






























































