सिंधु विवादः भारत-पाक के बीच आया अमेरिका

0

वाशिंगटन:अमरीका ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सिंधु जल विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए अमरीकी प्रशासन ने पहल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

‘डॉन’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर बातचीत की और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों को अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मिलकर काम करने को कहा।अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा,‘‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि केरी ने 29 दिसंबर को पाकिस्तान के वित्त मंत्री डार से बातचीत की।’’उन्होंने कहा,‘‘हालांकि मैं इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता हूं।’’

किर्बी ने कहा,‘‘सिंधु जल संधि पिछले पचास साल से भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के मानक के तौर पर लागू है।हम भारत और पाकिस्तान को अपने मतभेद मिलकर सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।हम पहले भी एेसा करते रहे हैं।’’हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान को मदद देने संबंधी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा,‘‘जैसा मैंने कहा, हम भारत और पाकिस्तान को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’ किर्बी ने कहा,‘‘हम इस विस्तृत मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के नियमित संपर्क में हैं।’’उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि के क्रियान्वयन को लेकर अमरीका की मदद मांगी थी।यहां तक कि विदेश मंत्री जॉन केरी ने नई दिल्ली तथा इस्लामाबाद के बीच मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया था।

Previous articleसेना प्रमुख के चयन में किसी प्रक्रिया की अवहेलना नहीं हुई – मनोहर पर्रिकर
Next articleअनोखा फैस्टिवलःकोई भी बना सकता है पत्नी के साथ संबंध!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here