सिनेमाघरों में राष्ट्रगान : लोगों पर देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती-विद्या बालन

0

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर जारी बहस के बीच अपनी राय दी है और कहा है कि लोगों पर देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती। विद्या ने एक कार्यक्रम में कहा, मुझे नहीं लगता कि फिल्मों से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘आप स्कूल में नहीं हैं, जहां आप दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से करते हैं। इसलिए मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि राष्ट्रगान वहां नहीं बजाया जाना चाहिए। आप देशभक्ति थोप नहीं सकते।’

विद्या ने कहा कि मुझे अपने देश से प्यार है और इसकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं, लेकिन यह सही नहीं है कि कोई मुझे यह बात बताए। उन्होंने कहा, जब भी मैं राष्ट्रगान सुनती हूं, मैं कहीं भी रहूं, खड़ी हो जाती हूं।

Previous articleहमें एक ऐसी सेना बनानी चाहिए, जो कि CPC की कमांड सुनें और युद्ध जीतने में सक्षम हो-शी जिनपिंग
Next articleसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अतिरिक्त पूंजी डालने की सरकार की योजना से रुपए को मजबूती मिलेगी-मोर्गन स्टेनली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here