सुबह उठते ही चेहरे पर दिखाई दे सूजन तो हो सकते हैं ये कारण

0

कई बार सुबह सोकर उठने के बाद चेहरे और आंखों के आसपास सूजन दिखाई देती है। ज्यादातर लोग इस सूजन का कारण नहीं समझ पाते हैं। यह सूजन थोड़ी देर के बाद हट जाती है। आज हम आपको सुबह-सुबह चेहरे और आंखों के आसपास आने वाली सूजन के कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्यों आती है सूजन:

  • वातावरण में फैला प्रदूषण, धूल मिट्टी के संपर्क में रहना, खाने से एलर्जी, इम्युनिटी पावर का कमजोर होना सूजन के कारण हो सकते हैं। इन चीजों के कारण छींक आना, नाक बहना, कफ का जमा होना, आंखों के साथ-साथ चेहरे पर भी सूजन दिखाई देने लगती है।
  • अधिक मात्रा में चीनी और नमक का सेवन करने से भी सुबह-सुबह चेहरे पर सूजन आ सकती है। अधिक मात्रा में चीनी और नमक का सेवन करने से शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो जाती है।
  • जिन लोगों को साइनस की समस्या रहती है उनके चेहरे पर भी सुबह के समय सूजन दिखाई देती है। साइनस के कारण हवा की जगह कफ जमा होने लगता है जिससे साइनस बंद हो जाता है और चेहरे पर सूजन आ जाती है।
Previous articleसर्द हवाओं ने गालों को छुआ है
Next articleइंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक शाखा का शुभारंभ 1 सितंबर को