सूर्यदेव के 21 नामों की महिमा

0

सुबह की शुरुआत सूर्य देव को अर्घ्य देकर की जाती है. माना जाता है कि सूर्य देव कलयुग के जीवित देवताओं में से एक हैं जो हमारे सामने साक्षात हैं. शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है.

भगवान सूर्य के 21 नामों का भी कुछ ऐसा ही चमत्कारी प्रभाव है. इनके 21 नामों का पाठ करने से मनुष्य को सहस्त्र नाम के पाठ का फल प्राप्त होता है. यह नाम अतिशय पवित्र माने गए हैं. इन सूर्य नामों का सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पाठ करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्‍ट हो जाते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. भगवान सूर्य के नाम मनुष्य को यश, वैभव और संपन्नता दिलाते हैं.

आइए जानते हैं भगवान सूर्य के ये प्रभावशाली 21 नाम…
1. विकर्तन- विपत्तियों को नष्ट करने वाले
2. विवस्वान- प्रकाश रूप
3. मार्तंड
4. भास्कर
5. रवि
6. लोकप्रकाशक
7. श्रीमान
8. लोक चक्षु
9. गृहेश्वर
10. लोक साक्षी
11. त्रिलोकेश
12. कर्ता
13. हर्ता
14. तमिस्त्रहा- अंधकार को नष्ट करने वाले
15. तपन
16. तापन
17. शुचि- पवित्रतम
18. सप्ताश्ववाहन
19. गभस्तिहस्त- किरणें जिनके हाथ स्वरूप हैं
20. ब्रह्मा
21. सर्वदेवनमस्कृत.

Previous articleपाकिस्तान: सि‍ंध में होली की छुट्टी घोषि‍त
Next articleINDvsPAK मैच हारने के बाद बोले अफरीदी- विराट हमसे मैच छीन ले गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here